देहरादून, फरवरी 25 -- देहरादून के होटल फेयरफील्ड मैरियट में आयोजित 'हिन्दुस्तान उत्तराखंड समागम-2026' के मंच पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने चिर-परिचित 'धाकड़' अंदाज में नजर आए। राजनीतिक सवालों से लेकर व्यक्तिगत पसंद तक, सीएम धामी ने सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। सीएम ने स्पष्ट किया कि उत्तराखंड के विकास के लिए कड़े फैसले लेने से वह पीछे नहीं हटेंगे। एंकर ने धामी से मजेदार सवाल पूछा कि अगर रात की दो बजे वो मुसीबत में पड़ जाए तो पीएम मोदी या अमित शाह में से किसे कॉल करेंगे...? सीएम धामी ने कहा कि मुझे जवाब चुनने में कोई परेशानी नहीं होगी।रात 2 बजे मुसीबत आई तो किसे करेंगे कॉल? सीधी बात में जब एंकर ने एक मजेदार लेकिन पेचीदा सवाल पूछा कि "अगर आप रात के 2 बजे किसी बड़ी मुसीबत में फंस जाएं, तो मदद के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को फोन करेंगे या ग...