रात 12 बजे भी 31 डिग्री तापमान, उमस से छिनी लोगों की नींद
औरैया, जून 29 -- जिले में भीषण गर्मी का असर अब केवल दिन तक सीमित नहीं रह गया है। रात 12 बजे भी तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने से लोगों का चैन और सुकून छिन गया है। दिनभर की तपिश के बाद भी रात में गर्मी कम नहीं हो रही है। उमसभरे मौसम के कारण घरों की दीवारें और छतें देर रात तक गर्म रहती हैं, जिससे कूलर और पंखे भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। ऐसे में लोगों की नींद पूरी नहीं हो रही और सुबह उठते ही थकान महसूस हो रही है। सोमवार रात शहर के आवास विकास, तिलक नगर, नारायनपुर, जालौन चौराहा, सुभाष चौक और दिबियापुर रोड समेत कई इलाकों में लोग देर रात तक घरों के बाहर और छतों पर टहलते दिखाई दिए। बिजली रहने के बावजूद उमस इतनी अधिक थी कि कूलर की हवा भी गर्म महसूस हो रही थी। कई परिवार देर रात तक घरों के बाहर बैठे रहे। जिन घरों में एसी नहीं है, वहां ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.