लखीमपुरखीरी, जून 29 -- चिलचिलाती गर्मी के बीच ढकेरवा पावर हाउस की लापरवाही से क्षेत्र के सैकड़ों गांवों में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। प्रतिदिन शाम आठ बजे से रात 12 बजे तक की जा रही अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लगातार ट्रिपलिंग घंटो बिजली गुल रहने से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। रमियाबेहड़, खेसवाही, अभयपुर, चंदपुरा, रामनगर बगहा, गुलरिया, अग्गरा, ढकेरवा खालसा, गंगादीन पुरवा, पढ़ुआ, ढखेरवा नानकार, प्रमोधापुर, गौरिया, तेलियार, सेमरी, लबेदपुर और जटपुरवा समेत दर्जनों गांव रोजाना अंधेरे में डूब रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कटौती की जाती है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि दिनभर की भीषण चिलचिलाती धूप उमस और ग...