रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे ट्रेनों के मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, रेलवे बोर्ड का सख्त निर्देश
रांची, अक्टूबर 27 -- आशीष तिग्गा, रांची ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को अब रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट की सुविधा नहीं मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जोनल रेलवे को इस समयावधि में कोचों के मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट अनिवार्य रूप से बंद रखने का निर्देश दिया है। इस दौरान किसी भी तरह की छूट नहीं देने को कहा गया है।दक्षिण पूर्व रेलवे में सामने आई लापरवाही रेलवे बोर्ड ने अपने पत्र में दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) में हुई एक घटना का उल्लेख किया है। इसमें बताया गया है कि निर्धारित समयावधि में ट्रेन के कोचों में मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट बंद नहीं किए गए थे। इसके बाद चार्जिंग के दौरान एक यात्री का पावर बैंक धुएं के साथ फट गया। इस घटना के बाद रेलवे बोर्ड ने सुरक्षा निर्देशों के अनुपालन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.