गोरखपुर, सितम्बर 26 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। होटल में छात्रों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद एम्स प्रशासन ने हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की निगरानी बढ़ दी है। हॉस्टल में रहने वाले छात्र रात 11 बजे के बाद बिना अनुमति छात्रावास परिसर से बाहर नहीं निकल सकेंगे। इस संबंध में पीजी रेजिडेंट हॉस्टल के अधिष्ठाता डॉ. यशवंत कुमार सिंह की ओर से नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के मुताबिक छात्रों को रात 10 से 11 बजे के बीच वार्डन के सामने उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करना होगा। इसके बाद बिना अनुमति छात्रावास से बाहर जाने पर रोक रहेगी। नियम का उल्लंघन करने वाले छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

नियमानुसार कार्रवाई बता दें कि हाल ही में एक होटल में आयोजित पार्टी के बाद देर रात छात्रों के बीच मारपीट हुई थी। घटना के बाद संबंधित छात्रों के...