रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक बंद रहेगा गोबरसही रेलवे गुमटी
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरपुर। गोबरसही रेलवे गुमटी संख्या 4 सोमवार की रात 10 बजे से मंगलवार की सुबह छह बजे तक और मंगलवार की रात 10 से बुधवार की सुबह छह बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान गुमटी पर रेल ऑवर हॉलिंग का काम किया जाएगा। गुमटी पर लगे रबर हो बदला जाएगा। इसे लेकर ट्रेनों की रफ्तार सोमवार की दोपहर से बुधवार की दोपहर तक कम कर दी गई है। इस दौरान गोबरसही गुमटी से गुजरने वाली ट्रेनें 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरेगी। इस अवधि में आम राहगीर रामदयालु, खबड़ा और भगवानपुर होकर सफर कर सकते हैं। इसे लेकर रेलवे ने जिला प्रशासन के साथ स्थानीय थाना और आरपीएफ को पत्र भेजा है। यह भी पढ़ें- मेमू-डेमू ट्रेनों की बढ़ाई जाएगी लंबाई, अब होंगी 16 बोगियां यह भी पढ़ें- जबलपुर- हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.