हमीरपुर, जून 27 -- हमीरपुर, संवाददाता। कानपुर-सागर हाईवे के यमुना नदी के पुल की ऊपरी सतह की मरम्मत को लेकर तीन दिन के लिए 12-12 घंटे पुल की बंदी का पहला दिन अव्यवस्थाओं के नाम रहा। रात आठ बजे से पुल बंदी का ऐलान हुआ था। लेकिन इसे बंद करने में रात के 10 बज गए। दोनों तरफ से बैरिकेंडिग करके पुल को बंद करा दिया गया। पुल बंदी के बाद कोठी नंबर एक (कानपुर से हमीरपुर की तरफ) में काम शुरू हुआ। 10 घंटे की मशक्कत के बाद पुल के एक पट्टी में लोड की वजह से आए उभारों को समतल किया गया। यह भी पढ़ें- आठ बजे पहुंची एनएचएआई की टीम, ड्रम लगाकर रोकेंगे वाहनपुल की स्थिति कानपुर-सागर हाईवे का यमुना नदी का पुल इस वक्त जर्जर हालत में पहुंच गया है। पुल की ऊपरी सतह में उभार आ गए हैं। जगह-जगह पुल में इन उभारों की वजह से दुर्घटनाओं का डर बना हुआ है। इसकी मरम्मत को लेक...