रात 10 बजे के बाद डीजे बजा तो कार्रवाई तय
फरीदाबाद, अप्रैल 2 -- पलवल। पलवल में रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर सख्ती की जाएगी। डीएसपी मुख्यालय ने डीजे संचालकों को नियमों का पालन करने की चेतावनी दी। उल्लंघन करने पर उपकरण और वाहन जब्त होंगे। गुरुवार को डीएसपी मुख्यालय साहिल ढिल्लों ने डीजे संचालकों के साथ बैठक कर ध्वनि प्रदूषण को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि तेज आवाज से बुजुर्गों और मरीजों की नींद खराब होती है, जबकि बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ता है। आम लोगों में तनाव की स्थिति बनती है, इसलिए नियमों का पालन जरूरी है। बैठक में बताया गया कि बड़े आकार के डीजे लगाने से भीड़ नियंत्रण में दिक्कत आती है और कई बार कार्यक्रमों में अव्यवस्था फैल जाती है। सभी संचालकों को निर्देश दिए गए कि वे तय आकार और ध्वनि सीमा के अंदर ही डीजे बजाएं। पुलिस ने कहा कि नियम तोड़ने पर डीजे, उपकरण और वाहन ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.