वाराणसी, मार्च 8 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। रात दस बजे के बाद डीजे बजाने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाए। उनके सारे उपकरण जब्त कर लिए जाएं। कैंप कार्यालय में शनिवार को राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक में सीपी मोहित अग्रवाल ने सख्त निर्देश दिया। उन्होंने सीएम डैशबोर्ड, विवेचना, यातायात, बरात व्यवस्था, डीजे संबंधी पर मुद्दों पर गहन मंथन किया। सीपी ने मातहतों को निर्देश दिया कि शादी-विवाह के अवसरों पर यातायात निरीक्षक संबंधित थानों से समन्वय बनाएं। वे रात नौ से 11 बजे तक भ्रमण करें। बरातघरों में पार्किंग स्थलों पर वाहन रुके। सड़क के एक-तिहाई हिस्से में ही बरात निकाली जाए। इसका उल्लंघन होने पर संबंधित बरात की रोड लाइट और बग्घी जब्त कर ली जाए। प्रेशर हॉर्न बजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनके उपकरण जब्त करें। कहा कि सड़क का उपयोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.