रात होते ही हिंसक हो जाते आवारा कुत्तों के झुंड
हमीरपुर, मार्च 30 -- मौदहा, संवाददाता। नगर में आवारा कुत्तों का इस कदर आतंक है कि लोगों का निकलना चलना भी मुश्किल हो गया है। कुत्तों का झुंड रात में और हिंसक हो जाता है, जो राहगीरों व बाइक सवारों को अक्सर दौड़ाकर काट खाता है। इन आवारा कुत्तों को लेकर लोगों में खासा आतंक है। इन्हें पकड़ने के लिए पालिका के पास न तो स्टाफ है और न ही साजोसामान। बीती रात कुत्तों के दौड़ाने की वजह से एक बाइक सवार किशोर की मौत होने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर आवारा कुत्तों के विरुद्ध किसी किस्म का अभियान शुरू होता नहीं दिख रहा है। वर्तमान समय में नगर में आवारा कुत्तों की बाढ़ सी आ गई है। जगह-जगह पर आवारा कुत्तों के झुंड सड़कों पर घूमते देखे जा सकते हैं जो आए दिन राहगीरों पर हमला कर उन्हें घायल करने से नहीं चूकते हैं। प्रतिदिन 10 से 15 लोग कुत्ता काटे के अस्पताल पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.