रात होते सदर अस्पताल की बंद हो जाती है लिफ्ट
सहरसा, जून 15 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। जिले के सबसे बड़े सरकारी 1स्वास्थ्य संस्थान सदर अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। अस्पताल में स्थापित लिफ्ट की सुविधा रात के समय मरीजों और उनके परिजनों को नहीं मिलती, जिससे गंभीर और असहाय मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
समस्या का दृश्य रविवार की देर शाम अस्पताल परिसर में ऐसा ही दृश्य देखने को मिला, जब मरीज के परिजन उसे सीढ़ियों के सहारे उठाकर ऊपर स्थित वार्ड तक ले जाते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अस्पताल में दिन के समय लिफ्ट का संचालन होता है, लेकिन शाम ढलते ही इसे बंद कर दिया जाता है। स्थिति यह है कि रात में भर्ती होने वाले मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार लोगों को वार्ड तक पहुंचाने के लिए परिजनों को ही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.