हजारीबाग, अप्रैल 9 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। बुधवार की देर रात से करीब सात सौ लोग लंबी लाइन लगाकर एलपीजी गैस लेने के लिए खड़े रहे किंतु गुरुवार को महज तीन सौ उपभोक्ताओं को ही गैस मिला। लगभग चार सौ लोग बिना गैस सिलेंडर के वापस हो गए। बरकट्ठा में घरेलू गैस की किल्लत से लोग परेशान हैं। एचपी गैस लेने के लिए उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो कि बुधवार की रात्रि करीब एक बजे से सुबह सात बजे तक लाइन में करीब सात सौ उपभोक्ता खड़े रहे और अंत में आधे से अधिक लोग बगैर गैस ईंधन के वापस बैरंग लौट गए। लोंगो ने प्रशासन से गैस की उपलब्धता और होम डिलीवरी की सुविधा बहाल करने की मांग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.