भागलपुर, फरवरी 11 -- रात से ओस हुई और कम, पारा और गिरा भागलपुर। बीते 24 घंटे में भले ही रात के तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई, लेकिन इससे रात में ठंड नहीं बढ़ी। कारण, बुधवार को अधिकतम आर्द्रता महज 76 प्रतिशत पर आ गई। जो कि बीते सात दिन में सर्वाधिक निचला स्तर है। वहीं बुधवार की सुबह से ही पारा चढ़ा तो दोपहर 12 बजे तक 23 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार तक दिन संग रात के तापमान में दो से ढाई डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने का अनुमान है। इस दौरान छह से सात किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से पछुआ बही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.