भागलपुर, जनवरी 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बीते तीन दिन से दिन का पारा तो बीते दो दिनों से रात का पारा लगातार नीचे हो रहा है। इस दौरान दिन के तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस व रात के तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो चुकी है। सुबह में कोहरा भी नहीं छाया। हालांकि दिन ढलते ही हल्की ठंड ने एक बार फिर से लोगों को अपनी जद में ले लिया। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो शनिवार को दिन का मौसम बदलेगा और आंशिक बदरी के बीच धूप का रंग फीका होगा। 2.2 डिग्री सेल्सियस लुढ़का रात का तापमान बीते 24 घंटे के दौरान जहां दिन का पारा 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया तो वहीं दूसरी तरफ रात का पारा 2.2 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से क्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.