सोनभद्र, फरवरी 13 -- सोनभद्र, संवाददाता। क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली परिसर में शुक्रवार को मैरेज लान, होटल संचालकों एवं डीजे संचालकों के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखना है। सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्र ने कहा कि वैवाहिक सत्र को देखते हुए संभावित समस्याओं जैसे अत्यधिक ध्वनि, सड़क जाम, असलहों का प्रदर्शन, नशे का सेवन एवं अव्यवस्थित पार्किंग पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी संचालकों को स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान निर्देश दिए गए कि ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण रात साढे़ 10 बजे के बाद किसी भी दशा में डीजे नहीं बजेगा। निर्धारित समयसीमा क...