मुजफ्फरपुर, जनवरी 11 -- मुजफ्फरपुर। इस वर्ष मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। क्योंकि 14 जनवरी की रात्रि 9:19 बजे पर मकर राशि में सूर्य प्रवेश कर रहा है। 14 जनवरी को षष्ट तिला एकादशी पड़ता है और धर्मशास्त्र के अनुसार एकादशी को चावल और तिल का प्रयोग वर्जित माना गया है। आध्यात्मिक गुरु पंडित कमला पति त्रिपाठी प्रमोद ने बताया कि तिथि को लेकर शहर के सभी विद्वान आचार्य व पुरोहितों से विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मकर संक्रांति 15 जनवरी को ही मनाना फलदायी होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.