मऊ, मार्च 28 -- मऊ, संवाददाता। थाना दक्षिण टोला पुलिस टीम ने हुड़दंग मचाने और विवाद करने में मामले में फरार छह आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम गिरफ्तार आरोपियों से कड़ी पूछताछ में जुटी है। बताते चलें कि एक दिन पूर्व थाना दक्षिण टोला क्षेत्र अंतर्गत कुछ हुड़दंगियों ने उत्पात मचाने की नियत से जमकर उत्पात और हंगामा किया था। हंगामे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। फरार आरोपियों को पुलिस टीम ने बाजार के पास से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त रंजन कुमार, संजय कुमार, लल्लन कुमार, राजू कुमार निवासीगण खेदूपुरा थाना दक्षिण टोला, नौसाद, अन्सार निवासीगण डोमनपुरा कोइराट थाना दक्षिण टोला के रूप में किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस (151 सीआरपीसी) के तहत कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.