बरेली, मार्च 6 -- सेंथल। ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध में ईरान लगातार मिडिल ईस्ट के देशों पर हमले कर रहा है। जिससे वहां फंसे भारतीय खासी दहशत में हैं और यहां उनके परिजन परेशान हैं। वह उनकी सलामती की दुआएं मांग रहे हैं। कस्बे के मोहल्ला तारवालान आसिफ हुसैन दुबई में मैष्ठो कंपनी में काम करते हैं। वह इस समय दुबई के रतल खेमा शहर में हैं। आसिफ ने बताया कि मंगलवार की रात वह अपनी साइट पर मौजूद थे। कि अचानक 12 बजे तेज धमाका हुआ। जिससे पूरा शहर दहल गया। धमाका उनसे डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर हुआ था। जिसके बाद से वहां अफरा तफरी मची है। इससे पहले भी ईरान ने दुबई के अबूधाबी, शारजहा में भी हमले किए थे। वह वहां सुरक्षित हैं। पब्लिक को वहां कोई दिक्कत नहीं हो रही है। चार माह बाद वह वापस भारत आएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.