मिर्जापुर, मार्च 22 -- मिर्जापुर। मौसम का मिजाज दो दिनों से खराब हो गया है। शुक्रवार की रात हुई बारिश से तापमान करीब पांच डिग्री सेंटीग्रेट गिर गया। वहीं शनिवार की सुबह धूप हो जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश से खेतों में पक कर तैयार सरसों,चना, मटर और मंसूर की कटाई बांधित हो गयी। किसानों का कहना है कि खेतों में नमी हो जाने के कारण पेड़ उखड़ जा रहा है। इससे कटाई नहीं हो पा रही है। मौसम के बिगड़े मिजाज को लेकर किसान फसलों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए है। खासकर रबी की फसल चना,मटर,मंसूर, सरसो और अलसी खेतों में पक कर तैयार है। किसानों का कहना है कि मौसम साफ न हुआ तो इन फसलों की कटाई बांधित रहेगी। वहीं गेहूं की फसल के लिए भी बारिश से लाभ नहीं होगा। गेहूं की फसल में बालि लग गई है। यदि बारिश हुई तो खेतों में गेहूं की फसल गिर जाएगी। इससे...