संतकबीरनगर, जुलाई 15 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिले में दिन भर मौसम सूखा रहने के बाद सोमवार की देर रात बूंदाबांदी हुई। रात में बूंदाबांदी के चलते बाहर सोने वाले लोग अंदर चारपाई बिछाते रहे। पशुओं को बारिश के डर से लोग रात लगभग 12 बजे बाड़े में बांध दिए। किसानों को इस बात की उम्मीद की थी कि झमाझम बारिश होगी, लेकिन बारिश ने किसानों को निराश किया। तेज बारिश न होने की वजह से मंगलवार को लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। दो दिन पूर्व बारिश होने से मोहल्लों में कीचड़ और खेतों में पानी भरा हुआ है। बारिश के बाद खेती किसानी के कार्यों में तेजी आई हैं। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: बारिश पर ब्रेक लगते ही धूप ने बढ़ाई उमस धान की रोपाई तेजी के साथ हो रही है। जिस प्रकार से किसान खेतों में जुटे हुए हैं, इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि एक सप्ताह क...