रात में ही पुलिस ने बड़े भाई व मां को किया गिरफ्तार
बगहा, जून 14 -- बेतिया, एक संवाददाता। मनुआपुल थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि रात 8.30 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि शैलेश तिवारी की हत्या कर शव गायब कर दिया गया है। मैं खुद दल-बल के साथ शैलेश तिवारी के घर पर पहुंचा। यहां घर पर कोई नहीं था, आसपास से पता चला कि सब लोग फरार हैं। तब सोनू तिवारी के मोबाइल पर फोन किया गया। लेकिन उसका मोबाइल स्वीच्ड ऑफ मिला। एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने एसडीपीओ अजीत कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम ने छापेमारी कर सोनू तिवारी व उसकी मां नंदरानी देवी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने शव को सहयोगियों के साथ बाइक से ले जाकर जला देने की बात कही। उसकी निशानदेही पर शांति माई स्थित श्मशान घाट से शव के कुछ अंश बरामद किये गये। इसमें कालीबाग थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी, मनुआपुल थाने के दारोगा लालजी पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.