मैनपुरी, मई 29 -- मैनपुरी। शहर में अधिकांश बिजली पोलों पर दिनभर एलईडी लाइट बिना स्विच के दिनभर जल रहीं थी। जिससे बेवजह बिजली की खपत हो रही थी। इस समस्या को हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपते ही नगरपालिका के अधिकारियों की नींद टूटी और पोलों पर स्विच लगाने का कार्य शुरू किया गया। नगरवासियों ने हिन्दुस्तान टीम का आभार व्यक्त किया। दिनभर जल रही लाइटों की सूचना जैसे ही पालिका को हुई तो तत्काल लाइट इंस्पेक्टर राजनारायण सिंह चौहान ने पोलों पर स्विच लगाने के निर्देश दिए। शुक्रवार को लाइट इंस्पेक्टर ने बताया कि आवास विकास, नगला गोबर्धन, नगला पीपल, नगला निरजंन, डीएन नगर सहित अन्य स्थानों पर 300 से ज्यादा पोलों पर बिना स्विच के लाइटें जल रहीं थी। जिन पर स्विच लगाने का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। जल्द ही सभी पोलों पर ...