एटा, फरवरी 28 -- जलेसर, 24 दिनों से एसडीएम और तहसील बार एसोसिएशन के बीच चला आ रहा गतिरोध एसडीएम भावना विमल के बार के समक्ष खेद व्यक्त किया। इसके बाद बार एसोसिएशन ने न्यायालय कार्य बहिष्कार को समाप्त किये जाने का ऐलान किया। शुक्रवार को एसडीएम भावना विमल ने 24 दिन बाद न्यायालय में वादों की सुनवाई की। तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामेश्वर सिंह यादव, सचिव द्विजेन्द्र सिंह ने बताया कि बुधवार को बार ने कार्य बहिष्कार के आंदोलन को तेज किये जाने को लेकर एजेंडा जारी किया गया। एसडीएम भावना विमल ने बार से समझौता वार्ता करने के लिये एक पत्र भेजा गया। गुरुवार को बार ने आपात बैठक कर एसडीएम के आमंत्रण पर चर्चा की। बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार बार प्रतिनिधि मंडल की एसडीएम भावना विमल से वार्ता हुई। इसमें एसडीएम भावना विमल ने अधिवक्ताओ से पूर्व किये गय...