एटा, फरवरी 28 -- अलीगंज। नगर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष अरविन्द कुमार सोनी एडवोकेट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम जगमोहन गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर रात में की गई कार्रवाई का विरोध जताया। रात में कार्रवाई का विरोध किया है। नगर अध्यक्ष ने कहा कि संबंधित दुकानदारों को न तो कोई लिखित नोटिस दिया गया और न ही किसी प्रकार की प्रशासनिक चेतावनी दी गई। बिना पूर्व सूचना रात्रि में की गई यह कार्रवाई नियमों के विपरीत प्रतीत होती है, जिससे व्यापारियों और आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हुई है। उन्होंने मामले में दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने नगर में अव्यवस्थित ढंग से लगने वाली सब्जी और फल मंडियों की समस्या भी उठाई। पुरानी पुलिया की ओर सड़क पर लगने वाली सब्जी मंडी के का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.