गुड़गांव, दिसम्बर 18 -- सोहना, संवाददाता। सर्दी के मौसम में बढ़ते वायु प्रदूषण और घने कोहरे की दोहरी चुनौती से निपटने के लिए सोहना नगर परिषद प्रशासन ने कमर कस ली है। शहरवासियों को दूषित हवा से बचाने और कोहरे के दौरान सड़कों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिषद द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जहां रात के समय अत्याधुनिक स्वीपिंग मशीनों से सड़कों की सफाई की जा रही है, वहीं शहर की खराब स्ट्रीट लाइटों को भी युद्ध स्तर पर ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण का एक मुख्य कारण सड़कों के किनारे जमा होने वाली धूल है, जो दिन के समय वाहनों की आवाजाही से उड़कर हवा में घुल जाती है। कोहरे के कारण यह धूलकण जमीन के नजदीक ही टिके रहते हैं, जिससे सांस लेना दूषित हो जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए नगर परिषद ने शहर की म...