नई दिल्ली, जून 30 -- आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपने सपनों को जल्दी पूरा करना चाहता है। कुछ लोग अच्छी नौकरी, कुछ अच्छे रिश्ते और कुछ आर्थिक स्थिरता की कामना करते हैं। इन सपनों को पूरा करने के लिए 'मैनिफेस्टेशन' यानी विचारों की शक्ति का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। इन्हीं तरीकों में से एक है - पिलो मेथड यानी तकिया तकनीक। यह रात को सोने से ठीक पहले किया जाने वाला एक छोटा सा अभ्यास है, जो आपके अवचेतन मन को सक्रिय कर देता है।पिलो मैनिफेस्टेशन तकनीक क्या है? पिलो मेथड एक आसान मैनिफेस्टेशन विधि है। इसमें आपको रात को सोने से ठीक पहले अपनी एक खास इच्छा को कागज पर लिखना होता है। फिर उस कागज को तकिए के नीचे रखकर सो जाना होता है। यह तरीका आपके अवचेतन मन को सक्रिय करता है। जब हम सोते हैं, तो हमारा चेतन मन आराम करता है, लेकिन अवचेतन मन काम कर...