कानपुर, फरवरी 26 -- कानपुर। दिन में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है तो रात में सामान्य से कम। इससे रात में सर्दी की सिहरन बनी हुई है, वहीं दिन में पसीना आने लगा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान फिर 30 डिग्री के नीचे आ गया। रात का तापमान भी गिरा। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार देर रात या शुक्रवार को दस्तक देने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर केवल पहाड़ों तक ही रहेगा। गुरुवार को अधिकतम पारा 30.5 डिग्री से गिरकर 29.3 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक है। तेज धूप के चलते वातावरण की नमी भी कम होने लगी है और धीरे-धीरे मौसम शुष्क होने लगा है। न्यूनतम नमी का प्रतिशत 36 तक पहुंच गया। अधिकतम नमी भी 87 फीसदी पहुंच गई है। यह जल्दी गर्मी का संकेत भी है। न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री से गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से 0.6 डिग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.