कटिहार, मई 3 -- कटिहार,एक संवाददाता। अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस का सुपर-पेट्रोलिंग अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में देर रात विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया, जहां पुलिस निरीक्षकों ने गश्ती दलों और ओडी पदाधिकारियों की सक्रियता की जांच की। अभियान के दौरान गश्ती वाहनों की मूवमेंट, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने, रात्रि गश्त तेज करने और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- सड़कों पर उतरे पुलिस अफसर, गश्ती व्यवस्था का लिया जायजा निरीक्षण के क्रम में...