उन्नाव, मार्च 17 -- इटावा, संवाददाता। आम जनता को सुरक्षा का अहसास करने के लिए रात को पुलिस ने सड़कों पर पैदल मार्च किया और रहागीरो से बातचीत भी की । इसके साथ ही संदिग्ध वाहनों की चेकिंग भी पुलिस ने की।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सभी थानों की पुलिस ने सोमवार की देर रात को सड़क पर निकलकर पैदल मार्च किया। लोगों से कहा कि उनकी सुरक्षा में पुलिस में मुस्तैद है इसलिए वे निर्भय होकर रहें । इस दौरान सड़क से जो भी दो पहिया और चार पहिया वाहन निकल रहे थे उनमें जो भी संदिग्ध लगा उसको रोक कर तलाशी भी ली गई। दो पहिया वाहन चालकों से कहा गया कि वह हेलमेट पहने और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट बांधने की हिदायत भी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...