इटावा औरैया, जुलाई 1 -- बकेवर। नगर लखना में देर रात बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने छापामार अभियान चलाया। इस दौरान कटिया डालकर एसी चलाते हुए 15 लोगों को रंगे हाथ पकड़ा गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि रात में लगातार अभियान चलाकर बिजली चोरी करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। लखना में पिछले चार दिन से बिजली का लोड अचानक बढ़ने से बार-बार फाल्ट हो रहे थे। इससे आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई थी। जांच में सामने आया कि कई लोग कटिया डालकर एसी व अन्य बिजली उपकरण चला रहे थे, जिससे ट्रांसफार्मर व लाइन पर लोड बढ़ गया।विजिलेंस टीम ने रात में गोपनीय तरीके से छापेमारी कर 15 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा। सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बिजली चोरी रोकने के लिए रात में लगातार अभियान चलाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्त...