गोंडा, अप्रैल 2 -- टिकरी (गोंडा), संवाददाता। नवाबगंज-मनकापुर मार्ग पर किशुनदासपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास अराजकतत्वों का आतंक शुरू हो गया। बेखौफ लोग रात के अंधेरे में गाड़ियों को निशाना बनाकर पत्थरबाजी कर रहे हैं। इससे राहगीरों में दहशत है। मंगलवार और बुधवार की रात करीब 10 बजे अज्ञात लोगों ने चलती गाड़ियों पर ताबड़तोड़ पत्थर बरसाकर उनके शीशे चकनाचूर कर दिए। अचानक हुए इस हमले से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और लोग भागने को मजबूर हो गए।घटना के बाद पीड़ित चालक कोल्हमपुर चौकी पहुंचे और प्रभारी उमेश सिंह को पूरी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घटनास्थल से कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका। चौकी प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल इस घटना से इलाके में डर का माहौल है। रात ...