रात में वार्ड में नदारद मिले जेआर सहित दो कर्मी, स्पष्टीकरण तलब
देवरिया, मई 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने को लेकर सीएमएस ने शुक्रवार की रात निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड में एक जेआर और एक एमपीडब्लू को अनुपस्थित मिलने पर स्पष्टीकरण लेने के लिए नोडल अधिकारी को निर्देश दिया गया है, वहीं इमरजेंसी में बेड पर चादर न देख फटकार लगाई और शिफ्ट इंचार्ज को निर्देश दिए, जबकि शनिवार की सुबह निरीक्षण के दौरान कूलर में पानी न होने पर नाराजगी जताई और आवश्यक निर्देश दिए। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा शुक्रवार की रात करीब 11 बजे अचानक मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वह इमरजेंसी पहुंचे तो भीड़ थी। उन्होंने मरीज के साथ एक तीमारदार को रहने के लिए सुरक्षा कर्मियों व कर्मचारियों को निर्देश दिया। उन्होंने तीमारदारों से कहा कि भीड़ होने से इलाज में असुविधा होती है और अन्य मरीजों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.