आगरा, मार्च 8 -- नगर निगम के वार्ड संख्या 18 के प्रकाश नगर इलाके में पिछले कई महीनों से पानी पाइप लाइन लीक कर रही थी। इससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा था और वहां गड्ढा हो गया था। क्षेत्रीय पार्षद रेखा भास्कर ने कई बार जलकल विभाग और नगर निगम के अधिकारियों से इसके संबंध में शिकायत की गई थी लेकिन सुनवाई नहीं की जा रही थी। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगरा आगमन हुआ है। हाईवे पर एक हास्पिटल के उद्घाटन के लिए जाने के लिए मुख्यमंत्री का यही रूट तय हुआ था, तो शुक्रवार की रात को सरकारी मशीनरी पहुंच गई और वहां लाइन को भी ठीक कर दिया और गड्ढा भर दिया था लेकिन रविवार सुबह फिर से वहां लीकेज हो गई। पार्षद रेखा भास्कर ने कहा कि रात में कर्मचारी चलताऊ काम कर गए थे जिससे वहां फिर से लीकेज हो गई और अब दोबारा गड्ढा खोदकर काम किया जा रहा है।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.