मुरादाबाद, फरवरी 19 -- रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार की खराब सड़क कुछ घंटों में दुरुस्त कर दी गई। महाराणा प्रताप तिराहे से रोडवेज की ओर जाने वाली लोक निर्माण विभाग की सड़क स्टेशन की मुख्य एंट्री पर धंस गई थी। इसकी वजह से यात्रियों, वाहन चालकों और राहगीरों को परेशान होना पड़ रहा था। बुधवार की रात नौ बजे लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के एक्सईएन द्वारा रेलवे के सीनियर डीईएन को सड़क धंसने और संभावित खतरों के मद्देनजर सतर्क किया गया। गुरुवार की सुबह रेलवे निर्माण विभाग की टीम धंसी सड़क और जाम नाला की सफाई में जुट गई। दोपहर बाद नाले के स्लैब बदल दिए गए। शाम तक स्टेशन के मेन गेट की सड़क दुरुस्त हो गई। लोनिवि के अधिशाषी अभियंता कुलदीप संत ने बताया कि रेलवे की टीम ने सूचना का संज्ञान लिया और धंसा स्लैब बदल दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...