रात में लड़ने के बाद सो गए लिव-इन पार्टनर, सुबह फंदे से लटका मिला प्रेमी का शव; प्रेमिका ने दिल्ली पुलिस को क्या बताया?
नई दिल्ली, जून 3 -- नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के ओल्ड मुस्तफाबाद इलाके में 32 वर्षीय शख्स का शव फंदे से लटका मिला है। शख्स एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। मौत से ठीक पहले कपल के बीच काफी झगड़ा हुआ था और दोनों इसके बाद सो गए थे। महिला ने जब सुबह आंख खोली तो प्रेमी फंदे से लटका मिला। मौत किन परिस्थितियों में हुई पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, दयालपुर पुलिस स्टेशन को एक शख्स के बेहोश सूचना मिली थी जिसके बाद एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में सामने आया कि मृतक एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था।दोनों के बीच झगड़ा हुआ था महिला के बयान के मुताबिक, मंगलवार रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद युवक ने कथित तौर पर ब्लेड से खुद को घायल कर लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि इसके बाद दोनों सो गए थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.