शाहजहांपुर, अप्रैल 26 -- जनपद में कार्यभार ग्रहण करने के बाद मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी शनिवार रात करीब 11:50 बजे अचानक मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। उनके आकस्मिक निरीक्षण से वहां मौजूद चिकित्सकों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सीडीओ ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों की उपस्थिति की जानकारी ली और अस्पताल की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी सेवाओं, वार्डों की स्थिति और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। सीडीओ ने साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और समय से उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रात के समय भी मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अचानक हुए इस निरीक्षण से स्वास्थ्य विभाग में सतर्कता बढ़ गई है और कर्मचारियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.