कौशाम्बी, अप्रैल 9 -- करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के कमरे में बुधवार देर रात युवक घुस गया। महिला के कमरे की लाइट बंद कर दी तो उसने शोर मचाया। करारी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार की रात वह अपने बेटे के साथ कमरे में सो रही थी। इसी दौरान चौधरी यादव पुत्र मेड़ई लाल कमरे में घुस आया और उसने कमरे की लाइट बंद कर दी। उसने मोबाइल की लाइट जलाई तो वह चारपाई के नीचे घुस गया। शोर मचाने पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए तो वह धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...