रात में मरम्मत करके बिजली का वितरण नेटवर्क किया जा रहा मजबूत
लखनऊ, अक्टूबर 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। बिजनेस प्लान वर्ष 2026-27 के तहत सभी जिलों में बिजली वितरण नेटवर्क ठीक किया जा रहा है। सभी बिजली कंपनियों में रात में बिजली मरम्मत का काम हो रहा है। पावर कॉरपारेशन के एमडी नितीश कुमार ने कहा कि हम बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहद सुदृढ़, आधुनिक और भरोसेमंद बनाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं।नितीश ने कहा कि बिजनेस प्लान के मुताबिक बिजली उपकेंद्रों को सुदृढ़ किया जा रहा है। केबल बिछाने और बिजली का बुनियादी ढांचा बेहतर किया जा रहा है। पूर्वांचल, पश्चिमांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल और केस्को के विभिन्न जिलों में विभागीय टीमें सक्रिय हैं। अधिकारी उपकेंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि मौके पर ही बिजली आपूर्ति की समीक्षा की जा सके। यह भी पढ़ें- Palamu News: विद्युत फीडर मरम्मत को लेकर छह दिन तक छह घंटे बाधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.