रात में भी गर्मी से नहीं मिल रही राहत, गर्म हवाएं कर रही लोगों को बेहाल।
हाथरस, मई 20 -- हाथरस। मई के महीने में पड़ रही भीषण गर्मी पुराने कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ने पर आमादा दिखाई दे रही है। जिसके चलते आसमान से बरसती आग से लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। अभीतक दिन में सूरज की तपिश और लू के थपेड़ों की वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब रात में भी गर्म हवाएं चलने की वजह से गर्मी के तेवर काफी ज्यादा तल्ख बने हुए हैं। मंगलवार को भी पूरे दिन प्रचंड गर्मी के सितम से लोग खासे परेशान रहे। अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री और न्यूनतम डिग्री 32.8 सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- जिले में पारा 42 डिग्री के पार,मंगलवार मौसम का सबसे गर्म दिन मई का महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे सूर्य देव के तेवर और ज्यादा तल्ख होते जा रहे हैं। आसमान से बरसती आग और गर्म हवाओं ने लोगों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.