वाराणसी, अप्रैल 8 -- चोलापुर। हरिदासीपुर सरैया में रात भर देसी शराब की दुकान खोले जाने से नाराज महिलाओं ने मंगलवार चक्काजाम कर दिया। हरिदासीपुर सरैया और पड़ोसी गांव भोपापुर की महिलाएं सड़क पर उतर आईं। बड़ी संख्या में महिलाएं बाबतपुर-चौबेपुर मुख्य मार्ग पर जुट गईं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। स्थानीय प्रशासन और आबकारी विभाग के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं। उनका कहना था कि शराब की आसान उपलब्धता के कारण पुरुष रात में भी पहुंच जा रहे हैं। घरों में कलह और महिलाओं के साथ मारपीट की घटनाएं बढ़ गई हैं। अवैध शराब बिक्री की सूचना पुलिस और प्रशासन को कई बार दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सूचना पर थाना प्रभारी दीपक कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। कहा कि निर्धारित समय के बाद शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.