रात में भी उपलब्ध जीवनरक्षक सिजेरियन सेवा, सदर अस्पताल मातृत्व सुरक्षा की बनी मजबूत गारंटी
किशनगंज, जून 11 -- किशनगंज। संवाददाता मां बनना किसी भी महिला के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण और भावनात्मक अनुभव होता है। लेकिन कई बार प्रसव के दौरान ऐसी जटिल परिस्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं, जब मां और गर्भस्थ शिशु दोनों की जान बचाने के लिए तत्काल सिजेरियन ऑपरेशन आवश्यक हो जाता है। ऐसे मामलों में यदि रात के समय अस्पताल में सिजेरियन की सुविधा उपलब्ध न हो, तो थोड़ी सी देरी भी गंभीर परिणाम का कारण बन सकती है। इसी सोच के साथ किशनगंज सदर अस्पताल में चौबीसों घंटे जीवनरक्षक सिजेरियन सेवा उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि किसी भी महिला की जान केवल इस कारण न जाए कि उसे रात में समय पर सिजेरियन सुविधा नहीं मिल सकी। आज सदर अस्पताल की यह व्यवस्था गरीब, मजदूर और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई है। यहां न केवल सिजेरियन ऑपरेशन नि:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.