पटना, नवम्बर 12 -- बिहार के मुंगेर जिले की एक लव स्टोरी में गजब हो गया। जिस प्रेमी ने रात के वक्त प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा वो कुछ ही देर बाद फरार हो गया। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चौंकाने वाला मामला धरहरा थाना क्षेत्र का। बताया जा रहा है कि रात के वक्त यह युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था। गांव वालों ने इस प्रेमी जोड़े को रंगेहाथ पकड़ लिया। प्रेमी-प्रेमिका के पकड़े जाने के बाद गांव में काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति रही। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाद में गांव वालों ने दोनों की शादी कराने का फैसला लिया। इसके तहत रात के वक्त ही युवक से उसकी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरवाया गया। मांग में सिंदूर भर रहे युवक का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। युवक ने सबके सामने प्रेमिका को पत्नी के रूप में स्वीकार किया और सात जन्मों त...