बरेली, मार्च 12 -- मौसम में लगातार तेजी से बदलाव हो रहा है और एक तरफ जहां तापमान बढ़ता जा रहा है वहीं दूसरी ओर सुबह घने कोहरे से दृश्यता कम रही। बुधवार को शहर के अधिकांश इलाकों में घने कोहरे की चादर फैली रही। हालांकि तापमान में अधिक असर नहीं पड़ा। दिन में अधिकतम तापमान 31.8 और रात में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दो दिन बाद हल्की बारिश हो रही है। रात से ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया था और सुबह तक घना कोहरा छा गया। कोहरे की वजह से दृश्यता 100 मीटर के आसपास रही। हालांकि 10 बजे के बाद धूप निकली तो कोहरा छंट गया। दिन में धूप की वजह से तापमान सामान्य से अधिक रहा और गर्मी का अहसास बढ़ गया है। दिन में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.