देहरादून, मार्च 26 -- विश्वविद्यालय या कॉलेजों में पढ़ने वाले युवकों का रात में अनावश्यक रूप से घूमना पुलिस बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके साथ ही हुड़दंग या अपराध करने पर सख्त से सख्त धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। प्रेमनगर में दिव्यांशु हत्याकांड के बाद एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने ऐसे मामलों में सभी थानाध्यक्षों को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि रात में छात्र ग्रुप में घूमते हुए, हुड़दंग या अपराध करते हुए पाया जाए तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही संबंधित कॉलेज या यूनिवर्सिटी से भी उनकी रिपोर्ट भेजकर निकलवा दिया जाए। ताकि, छात्रों के बढ़ते आतंक और अपराध पर लगाम लगाई जा सके। बुधवार रात में बेवजह घूम रहे 288 लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। 156 संदिग्धों को थाने लाया गया। इनमें 99 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट में चाला...