लखीसराय, मार्च 31 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। रात के समय बिना हेलमेट और आवश्यक कागजात के बाइक चलाने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर जिले भर में रात्रि गश्ती तेज कर दी गई है और नियम तोड़ने वाले युवकों पर कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कवैया थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे रात्रि गश्ती अभियान के दौरान पंजाबी मोहल्ला गली के पास दो युवकों को लहरिया कट स्टाइल में तेज गति से बाइक चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बाइक को जब्त कर थाना ले आई। जांच के दौरान पाया गया कि दोनों युवकों के पास न तो हेलमेट था, न ही ड्राइविंग लाइसेंस और न ही वाहन से संबंधित कोई वैध कागजात मौजूद था। इस पर थाना अध्यक्ष ने नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए बाइक को जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.