जौनपुर, मई 22 -- जौनपुर, संवाददाता। रात में रो रही बिजली की अंधाधुंध कटौती से लोगों की नींद पूरी नहीं हो रही है। रोस्टिंग और लोकल फाल्ट के नाम पर छह-छह से अधिक की कटौती की जा रही है। हालांकि दिन में बिजली की आपूर्ति कुछ संतोष जनक है। यदि यही रोस्टिंग दिन में भी कुछ घंटे कर दें और रात को ठीक से आपूर्ति हो तो लोगों को राहत मिले। विभाग और सरकार के दावे के अनुसार किसी भी क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति 18 घंटे नहीं हो पा रही है। लोगों की मांग है कि भीषण गर्मी और हीट वेब से जनता को बचाना है तो जिला प्रशासन रात की बिजली कटौती से निजात दिलाए। सुजानगंज विद्युत उपकेंद्र के जेई अवधेश कुमार ने रात भर बिजली कटौती के सवाल पर कहा कि जैसे लखनऊ से आपूर्ति आती है वैसे ही यहां की जाती है। यहां से कोई कटौती नहीं की जाती। उन्होंने बताया कि प्रत्येक फीडर पर 18 घ...