इटावा औरैया, जून 22 -- महेवा। कस्बा महेवा और ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों रात के समय होने वाली बिजली कटौती से लोग परेशान है। फीडर महेवा, अहेरीपुर, अहेरीपुर ग्रामीण, निवाड़ी, मेहंदीपुर, अनंतराम, इकनोर में रात के समय बिजली कटौती की जा रही है जिससे क्षेत्र के दो सौ से अधिक गांवों के उपभोक्ता परेशान है। भीषण गर्मी के बावजूद रात 12 बजे के बाद रोस्टिंग तथा बिजली आपूर्ति बंद किए जाने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आधी रात में बिजली कटौती होने पर गर्मी और उमस के कारण लोगों की नींद खुल जाती है इससे जहां आमजन अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे हैं। यह भी पढ़ें- रात की अघोषित कटौती ने जनमानस की उड़ाई नींद वहीं छोटे बच्चे और बुजुर्गों की परेशानी और बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि रात में बिजली काटने से बच्चे चिड़चिड़े हो रहे हैं। अन्य ल...