आजमगढ़, जून 21 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा समेत आस-पास के इलाके में रात में अंधाधुंध बिजली कटौती हो रही है। बमुश्किल चार से पांच घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल रही है। भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं। उमस और भीषण गर्मी में बिजली न रहने से लोग रतजगा करने के लिए विवश हैं। नींद पूरी न होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। कस्बा समेत आस-पास के गांवों मे बिजली आपूर्ति इन दिनों बेपटरी हो गई है। दिन में प्राइवेटकर्मी फॉल्ट के नाम आपूर्ति बाधित करते हैं। रात होते ही फिर फॉल्ट शुरू हो जाता है। फॉल्ट नहीं रहने पर यह कहकर आपूर्ति ठप कर दी जाती है कि चार से पांच घंटे रोस्टिंग बंद हैं। क्षेत्र के रविंद्र सिह, विजय कुमार, सुनील कुमार आदि ने कहा कि पूर्व में जेई द्वारा फॉल्ट को लेकर सतर्कता बरती जाती थी, लेकिन इन दिनों विभाग की लापरवाही क...