प्रयागराज, मई 20 -- दिन-रात अंधाधुंध विद्युत कटौती से आजिज उपभोक्ताओं ने एक बार फिर हबूसा मोड़ उपकेंद्र का घेराव कर जमकर हंगामा किया। मंगलवार रात 132 केवी झूंसी उपकेंद्र पहुंचे लोगों ने क‌ई फीडरों की आपूर्ति बंद करा दी। इससे सैकड़ों गांवों में अंधेरा छा गया। बता दें, रात में विद्युत कटौती से परेशान कोटवा, जमुनीपुर, बर‌ईपुर, मलखानपुर, धनैचा आदि गांवों के करीब पांच-छह दर्जन लोगों ने हबूसा मोड़ विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर विरोध जताया था। अधिकारियों के आश्वासन पर माने थे। मंगलवार रात 8:45 बजे बिजली आई तो लोगों को लगा रात में व्यवधान नहीं होगा, लेकिन आधे घंटे बाद बिजली काट दी गई। इससे नाराज लोग हबूसा मोड़ उपकेंद्र पहुंच गए। हंगामा करते हुए सभी फीडरों की आपूर्ति ठप करा दी। उपकेंद्र परिसर की भी बत्ती गुल करा दी। करीब दो घंटे तक सैकड़ों गांव अंध...