रात में बिगड़ा मौसम, दिन में खिली तेज धूप
हापुड़, मई 3 -- हापुड़ का मौसम शनिवार की रात अचानक बदल गया था, आसमान में बादल छा गए और तेज रफ्तार से हवाएं चलने लगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन रविवार की सुबह मौसम साफ हो गया, दिनभर तेज धूप खिलने से लोगों को फिर गर्मी का अहसास हुआ। तल्ख धूप में घर से बाहर निकलने वाले लोगों का शरीर झुलसने लगा। पिछले एक सप्ताह से हापुड़ में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। कभी बारिश, कभी धूप तो कभी आसमान में बादल छाने के साथ तेज रफ्तार से हवाएं चल रही है। ऐसे में लोगों को भी कभी भीषण गर्मी तो कभी मौसम सुहाना होने का अहसास हो रहा है। यह भी पढ़ें- रात में आंधी-बारिश से मिली राहत, दिनभर तेज धूप-उमस ने छुड़ाए पसीने शनिवार की देर रात भी मौसम बदला और आसमान में काले बादल छा गए। बादलों की गड़गड़ाहट के बीच तेज रफ्तार से हवाएं चली। एक दो जगह हल्की मामूली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.